-
Advertisement
टोंस नदी के समीप पेड़ से लटका मिला शव, मृतक की पहचान नहीं हुई
शिलाई। उपमंडल में एक व्यक्ति का शव (Dead Body) पेड़ से फंदे से लटका बरामद हुआ है। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या (Suicide) का प्रतीत हो रहा है, लेकिन छानबीन के बाद ही मामले से पर्दा उठ पाएगा। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम ग्राम पंचायत बालीकोटी (Balikot Panchayat) के कोहग में उत्तराखंड की सीमा के साथ लगते हिमाचल क्षेत्र में टोंस नदी (Tons River) के समीप पेड़ से लगे फंदे से व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें: Mandi : बंदर के हमले के बाद ट्रक की चपेट में आए नाबालिग लड़के ने PGI में तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार पशुपालकों की नजर इस पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद पशुपालकों ने आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी दी। उसके बाद ग्रामीणों ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिलाई पुलिस (Shillai Police) मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। थाना प्रभारी (SHO) मस्तराम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का का लग रहा है। शिलाई पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।


