-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/03/sukla-log.jpg)
जनआक्रोश रैलीः शुक्ला बोले- प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरु, वीरभद्र की नेताओं को नसीहत
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हिमाचल कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली ( Janakrosh rally of himachal congerss) का आयोजन किया। इस रैली में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला( Himachal Congress in-charge Rajiv Shukla,), पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कई नेता शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने महंगाई व बेरोजगारी व भ्रष्टाचार ( Inflation and unemployment and corruption)पर सरकार को जमकर घेरा। हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की यह जन आक्रोश रैली सरकार को चेताने के लिए है कि मंहगाई कम कीजिए नहीं तो हिमाचल के साथ साथ केन्द्र की सता भी जाने वाली है। आज की जनसभा में कांग्रेस का जनसैलाब उमड़ा है जो साफ संकेत है कि प्रदेश में सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हिमाचल में में पर्यटन व परिवहन उद्योग कम हो चुका है प्रदेश के अस्पतालों में व्यवस्था चरमराई हुई लेकिन सरकार आपदा में अवसर ढूंढ रही है।
यह भी पढ़ें: Budget Session: पंचायत चौकीदारों को नियमित नहीं करेगी सरकार, मानदेय बढ़ाया है
राजीव शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी हमेशा नारा लगाते हैं कि देश नहीं बिकने दूंगा , झुकने दूंगा। अब देखिए बिकने का काम चालू हो गया है।सब देख रहे है कि पिछले 70 वर्ष में जो संस्थान खड़े किए थे वो अपने दोस्तों को बेच-बेच कर देश को कंगाल कर दिया है।अच्छे दिनों के वादे के साथ आई बीजेपी सरकार में पेट्रोल की कीमत शतक लगा चुकी है। उन्होंने कहा किसरकार ने देश के लोगों को राम भरोसे छोड़ दिया है।देश काअन्नदाता तीन महीनों से आन्दोलन कर रहा है लेकिन सरकार को कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में भी सेब बागवानों के हितों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा। हमें बड़ी लड़ाई लड़नी है, आज की रैली से सामने दिखाई दे रहा है कि जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है।राजीव शुक्ला ने कहा देश मे पहली बार ऐसे हालात पैदा हुए है की आम जनता त्राहि -त्राहि कर रही है और केंद्र सरकार केवल अपने चहेतों को पालने पोसने में लगी हुई है।पीएम केवल चुनावों में व्यस्त है। महंगाई और भ्रष्टचार चरम पर है, लोग दो वक्त को रोटी के लिए मोहताज है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों की मौत हुई है लेकिन सरकार शुरू से ही किसान कानून को सही बताने में लगे हुए है।
वीरभद्र का विश्वास- हिमाचल में बनेगी कांग्रेस की सरकार
रैली के दौरान पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के बड़े नेताओं को नसीहत दी। उन्होंने कहा सभी को साथ लेकर कांग्रेस को मज़बूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि संगठन में आया राम गया राम के लिए कोई जगह नहीं।कांग्रेस ने हमेशा से आम लोगों का सम्मान किया है। आगे भी यह सम्मान होना चाहिए। प्रदेश को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में कांग्रेस का बड़ा योगदान है। वीरभद्र सिंह ने विश्वास दिलाया कि 2022 में हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।