-
Advertisement
HPBose ने जारी की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा की य़ह डेटशीट, देखें यहां
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ( HPBose) धर्मशाला ने दसवीं कक्षा के नियमित (Regular)तथा राज्य मुक्त विद्यालय (SOS) के सेकेंडरी कोर्स के विशेष आवश्यकताओं वाले परीक्षार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा की डेटशीट ( Annual exam datesheet )जारी कर दी है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी बताया कि ये परीक्षाएं 13 अप्रैल से शुरु होगी व पहली मई तक चलेगी। सभी परीक्षाएं प्रातकालीन सत्र में 8.45 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: नई शिक्षा नीति: साल में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, तनाव मुक्त होंगे छात्र
विशेष आवश्यकताओं वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए बोर्ड अधिसूचना 28.05.2015 के अनुसार समस्त सुविधाएं संबंधित केन्द्र समन्वयक द्वारा प्रदान की जाएगी व परीक्षार्थियों को पेपर हल करने के लिए एक घंटे अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


