-
Advertisement
Himachal : सास और पति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर लगा दी आग, 90 फीसदी झुलसी विवाहिता
ऊना। हिमाचल में ससुरालियों ने मिट्टी का तेल (Kerosene) फेंक कर बहू को जलाने का प्रयास किया। इस संगीन वारदात में महिला 90 फीसदी जल गई है। मामला ऊना (Una) जिला के थाना अंब के तहत सुंकाली में सामने आया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। वहींए महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत घेवट बेहड के अधीन पड़ते सुंकाली गांव में शारदा देवी उर्फ मीना आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। उसे गंभीर अवस्था में एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल अंब लाया गया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: Himachal : रसोई में रखा गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, जाने पूरा मामला
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन शारदा देवी ने बयान दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि रविवार सुबह करीब 9 बजे सास व पति ने उसके ऊपर बोतल से मिट्टी का तेल फैंक दिया और पति ने माचिस से आग (Fire) लगा दी। उसने आरोप लगाया है कि रसोई में कुंडी लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। कुंडी किसने खोली है, यह उसे पता नहीं है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति व पीड़िता तलाकशुदा थे और करीब 2 साल पूर्व दोनों की दूसरी शादी हुई थी। अस्पताल में उपचाराधीन महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। डीएसपी अंब (DSP Amb) सृष्टि पांडेय का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सास उषा देवी व पति विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


