-
Advertisement
भारत में है एक ऐसी जगह जहां बिना पेट्रोल-डीजल के चलती हैं गाड़ियां
Last Updated on February 28, 2023 by sintu kumar
क्या आपने कभी ऐसा सुना या देखा कि (Without Petrol and Diesel) बिना पेट्रोल-डीजल के गाडियां चलती होंगी। नहीं देखा-सुना तो हम आपको आज इस रहस्य से वाकिफ करवाएंगे। मजेदार बात तो ये भी है कि ये सब कुछ अपने देश में ही होता है। भारत में एक ऐसी पहाड़ी की खोज की गई है,जहां बिना पेट्रोल-डीजल के गाड़ियां खुद चलती हैं। बात कर रहे हैं (Leh of Ladakh) लद्दाख के लेह की।
यह भी पढ़ें: सावधान! कल से सख्ती दिखाएगी पुलिस, लोगों को परेशान करना नहीं मकसद
कहा जाता है कि एक जगह ऐसी आती है,जहां (Vehicles Run) गाड़ी खुद चलने लगती है। अगर कोई इस जगह पर रात में गाड़ी खड़ी कर दे तो सुबह तक वह गाड़ी शायद ही मिले। वैज्ञानिक (Scientists) स्पष्ट तो नहीं पर इस बात को तस्दीक करते हैं कि इस पहाड़ी में (Magnetic Power) चुंबकीय शक्ति है,जो गाड़ियों को करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी ओर खींच लेती है। इसलिए इसे मैग्नेटिक हिल कहा जाता है।
लेह की इस मैग्नेटिक हिल (Magnetic Hill) को ग्रेविटी हिल के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस पहाड़ी पर (Law of Gravity) गुरुत्वाकर्षण का नियम फेल हो जाता है। गुरुत्वाकर्षण के नियम के मुताबिक अगर हम किसी वस्तु को ढलान पर छोउ देते हैं तो वह नीचे की तरफ लुढकेगी,लेकिन चुंबकीय पहाड़ी पर इसके विपरीत होता है।