-
Advertisement
हिमाचल में शादी के जश्न के बीच आधी रात आ धमके एसडीएम-डीएसपी, दूल्हे के पिता पहुंचाए थाने
नाहन। इस समय पूरा देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। हिमाचल सरकार ने प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू (Corona curfew) लगा रखा है। सभी तरह के आयोजनों पर भी प्रतिबंध लगा रखा है। शादियों में कम से कम लोगों को बुलाने का आग्रह सरकार बार-बार करती रही है लेकिन कुछ लोग नियमों के ताक पर रखकर शादियों में भीड़ इक्ठी करके अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसी बीच संगड़ाह उपमंडल में एक शादी समारोह के दौरान एसडीएम और डीएसपी ( SDM and DSP) ने रात के समय दबिश देकर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने दूल्हे के पिता को गिरफ्तार ( Attest)कर बाद में जमानत पर रिहा किया। मामला उपमंडल के अंधेरी से जुड़ा है। जहां एसडीएम संगड़ाह विक्रम नेगी और डीएसपी शक्ति सिंह ने शादी समारोह (Wedding ceremony) में नियमों की धज्जियां उड़ाने संबंधी सूचना मिलते ही कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें: Big Breaking:हिमाचल में नाले में जा गिरा टिप्पर, तीन लोग लापता-तलाश जारी
दरअसल, गांव अंधेरी में शादी से एक दिन पहले रात्रि के समय धाम( Dham) दी जा रही थी। पुलिस ने मौके पर डीजे व टेंट आदि भी बरामद किया, जिस पर प्रशासन ने रोक लगाई है। रात्रि भोज में कई लोग पहुंचे थे। लिहाजा, पुलिस ने दूल्हे के पिता को गिरफ्तार किया, जिसे बाद में जमानत पर रिहाई मिली। बताया जा रहा है कि शादी की अनुमति 21 मई की मिली थी, लेकिन 20 मई की रात को ही शादी का जश्न चल रहा था। बता दें कि शादियों में इस समय टेंट व डीजे इत्यादि को लगाने पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। महज 20 लोग ही शादी में शिरकत कर सकते हैं। मौके पर पहुंचे डीएसपी व एसडीएम ने तुरंत ही डीजे सिस्टम के अलावा कुर्सियों व टेंट इत्यादि को भी कब्जे में लिया है। डीएसपी शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है। टेंट व डीजे लगाने वालों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई अमल में लाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


