-
Advertisement
अंतिम बार अपने रामपुर महल चल पड़े ‘राजा’
Last Updated on July 9, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। कांग्रेस मुख्यालय से राजा वीरभद्र सिंह (Raja Virbhadra Singh) की पार्थिव देह रामपुर महल पद्म पैलेस (Rampur Mahal Padma Palace) के लिए रवाना हो चुकी है।
उसके बाद पार्थिव देह को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन ले जाया गया, जहां राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सहित कई कांग्रेसियों ने उनके दर्शन किए। उनकी पार्थिव देह को लेकर विक्रमादित्य सहित करीबी नेता भी गाड़ी में सवार हैं।
इससे पहले आज वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए रिज पर रखी गई गई। यहां लोगों ने राजा साहब अमर रहे के नारे लगाए। इसके बाद पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर के लिए रवाना हो गया।
विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) पार्थिव देह के साथ वाहन में रवाना हुए। शाम छह बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर पहुंचेगा।
10 जुलाई शनिवार को राज दरबार पदम पैलेस रामपुर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा और उसके बाद शाम तीन बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group