-
Advertisement
ऊना में जेबीटी पद के लिए काउंसलिंग 21 को, पूर्व सैनिकों के आश्रित ले सकते हैं भाग
ऊना। हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा जिलास्तर पर भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित श्रेणी में कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक का एक पद भरा जाना है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय, ऊना, अंब, हरोली व बंगाणा द्वारा प्रायोजित अभ्यार्थियों के लिए 21 सितंबर को प्रातः 10 कार्यालय उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा में काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की सूची तथा काउंसलिंग से संबंधित संपूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाइट ूूूण्ककममनदंण्पद पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें:HPBOSE ने घोषित किया चालक के पदों की लिखित परीक्षा का रिजल्ट
देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि यह पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित श्रेणी में एसटी वर्ग से अपटूडेट बैच के लिए भरा जाना है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार इस बैच से संबंधित है, उसका नाम रोजगार कार्यालय द्वारा प्रायोजित नहीं किया गया है और वह ऊना जिला से संबंध रखता है तो वह भी 21 सितंबर को काउंसलिंग में भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अन्य जिलों के पात्र अभ्यार्थी भी इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


