-
Advertisement
हिमाचल: घर में खड़ी थी स्कूटी, कट गया 2000 रुपए का चालान, पढ़ें पूरी कहानी
सोलन। पुलिस (Police) गजब महकमा है। उसकी कार्यप्रणाली हमेशा सुर्खियां बटोरते रहती है। कभी उनके चंगुल से शातिर छूट कर भाग जाते हैं, तो कभी बिना बात वर्दी का रौब झाड़ते पुलिसकर्मियों के वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर दिख जाते हैं। ऐसी ही सुर्खियां हिमाचल पुलिस के एक कृत्य से सामने आई है। जो प्रदेश में जमकर वायरल हो रही है। सोलन पुलिस ने अर्की में घर के आंगन में खड़ी स्कूटी पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में चालान काट दी।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः ग्राहकों के चालान पर भड़का व्यापार मंडल, हमीरपुर में किया चक्का जाम
सोशल मीडिया पर बनी सुर्खी
सोलन पुलिस का एक चालान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस को खासी किरकिरी का सामना भी करना पड़ रहा है। सोलन (Solan) के अर्की में घर के आंगन में खड़ी स्कूटी का 2 हजार का चालान काट दिया गया। हैरत की बात यह है कि जो स्कूटी आंगन में खड़ी थी, उस पर ट्रिपल राइडिंग (Triple Riding) का हवाला देकर चालान किया गया है।
दिलचस्प है चालान कटने की कहानी
इस चालान की पूरी कहानी दिलचस्प है। सुस्त पुलिस महकमे की चुस्त रवैये को उजागर करती है। दरअसल, कसौली थाना के कुठाड़ चौकी की पुलिस ने शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे एक ऐसी स्कूटी का चालान कर दिया, जो उस वक्त अर्की उपमंडल के डुमेहर पंचायत के कोट गांव में एक मकान के आंगन में खड़ी थी। स्कूटी मालिक के मोबाइल पर जैसे ही चालान कटने का मैसेज आया। उसके होश उड़ गए। स्कूटी सामने खड़ी थी, और ट्रिपल राइडिंग के आरोप में 2000 रुपए का चालान कट गया।
स्कूटी मालिक पहुंचा अधिकारी के पास
वहीं, स्कूटी मालिक का कहना है कि वह बनलगी तो दूर गांव के पास के कुनिहार तक अपनी स्कूटी से नहीं गए हैं। जब स्कूटी मालिक ने इस चालान को लेकर पुलिस अधिकारियों से बात की तो वे भी सुनकर हैरान में रह गए। उनके भी होश उड़ गए जब पता चला कि अर्की में खड़ी स्कूटी का बनलगी में चालान हो गया है। मामले में विभाग की किरकरी होता देख अधिकारियों ने तत्परता दिखाई। जांच में पता चला कि पुलिस ने तो मोटर साइकिल का चालान किया है।
मोटरसाइकिल का किया चालान
अब सवाल यह उठता है कि चालान की मोटरसाइकिल में स्कूटी का नम्बर कैसे आ गया। अब शक इस तरफ भी किया जा रहा है कि ही ऐसा तो नहीं था कि मोटरसाइकिल पर फर्जी नम्बर लगा था। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। एसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मोटर साइकिल का चालान किया गया है। अब स्कूटी का कैसे हो गया इसको लेकर जांच चली हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


