-
Advertisement
अटकलों पर CM जयराम ने लगाया विराम, कहा- ‘जैसा सोच रहे थे वैसा कुछ नहीं’
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) देश आज सुबह राजधानी नई दिल्ली से प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे। इसके साथ ही बीते दो दिनों से चल रहे सियासी उथल-पुथल को उन्होंने विराम लगाने की पुरजोर कोशिश की। मीडिया के सामने जैसे ही सीएम ने एंट्री मारी, माइक लिए पत्रकारों ने सीएम पर सवाल दागने शुरू कर दिए। जिसका सीएम ने एक-एक कर जवाब दिया। साथ ही तंज भरे लहजे में कहा कि जो आप पूछ रहे हैं या जो आपके मन में है ऐसा हिमाचल में कुछ नहीं होने जा रहा है।
संगठन के काम गया था दिल्ली
सीएम ने कहा दिल्ली दौरा बहुत अच्छा रहा। पार्टी का शेड्यूल 25 दिन पहले तय हो चुका था। जिस कारण वह दोबारा दिल्ली (Delhi) गए थे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और भी संगठन के कई नेताओं इस बैठक में हिस्सा लिया। वहीं, उन्होंने बताया कि इस बैठक में उपचुनाव, स्वर्ण जयंती समारोह और 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंग: हिमाचल सरकार ने की DA किस्त जारी करने की नोटिफिकेशन
नहीं बदलेंगे चेहरे
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। यह बैठक संगठन को मजूबती प्रदान करने और आगामी रणनीति बनाने को लेकर रखी गई थी। विरोधियों के तामाम दावें गलत हैं। वहीं, आज उन्होंने संयम बरता और विपक्षी दलों के नेताओं के लिए नरमी दिखाई।
स्वर्ण जंयती की धूमधाम से तैयारी
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति कल यानी गुरुवार को देवभूमि हिमाचल आ रहे हैं। इसे लेकर हम सभी दलगत राजनीति से उपर उठकर उनका स्वागत करेंगे। इस मौके पर हिमाचल के विधायकों, पूर्व विधायकों , एमपी और पूर्व एमपी को विशेष सत्र के लिए बुलाया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

