-
Advertisement
यदोपति बोले- बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरी देना बंद करे जयराम सरकार
धर्मशाला। बिजली बोर्ड (Electricity Bord) कनिष्ठ अभियंता पदों पर बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरी देने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। विपक्षी दल इस मौके को भुनाने से चूक नहीं रहे हैं। कांग्रेस लगातार सरकार पर दवाब की राजनीति कर रही है। वहीं, यूथ कांग्रेस भी सड़क पर उतर चुकी है। आज धर्मशाला में युवा कांग्रेस (Youth Congress) ने हिमाचल सरकार (Himachal Government) के खिलाफ जोरदार हमला बोला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) पर प्रदेश की नौकरियों को बाहरी राज्यों के युवाओं को दिए जाने के आरोप लगाए।
सरकार अपने किए वादे से मुकर गई
इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी प्रभारी यदोपति ठाकुर (Yadopati Thakur) ने कहा कि पहले भी युवा कांग्रेस बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरी दिए जाने का मुद्दा उठा चुकी है। जिस पर हिमाचल सरकार के तरफ से आश्वसन दिया गया कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों में हिमाचल के युवाओं को ही रखा जाएगा, लेकिन सरकार अपने किए वादे से मुकर गई। कनिष्ठ अभियंता भर्ती में खुला उल्लंघन किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के कई जगहों पर किसानों का प्रदर्शन जारी, राजधानी में विक्ट्री टनल जाम
54 पदों पर बाहरी राज्य के लोगों को नौकरी
यदोपति ठाकुर ने कहा कि बिजली विभाग में कनिष्ठ अभियंता के 216 पदों में से 54 पद पर बाहरी राज्यों के युवाओं का भर्ती किया गया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को लेकर कहा है कि हिमाचल की नौकरियों में पहले प्रदेश के युवाओं का हक है। यदोपति ठाकुर ने मांग की है कि उपरोक्त भर्तियों को रद्द किया जाए और प्रदेश के युवाओं को नौकरियों में तरजीह दी जाए।
इसी कड़ी में कांगड़ा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार पड़ोसी राज्यों के युवाओं को नौकरियां दे रही है। जबकि इस समय हिमाचल प्रदेश में 12 लाख से अधिक युवा बेरोजगार की संख्या हो गई है। उन्होंने मीडिया के सामने कहा है कि प्रदेश सरकार द्बारा यदि कंडक्टर भर्तियों का परिणाम 10 दिन के भीतर नहीं निकाला गया तो प्रदेश स्तर पर इससे भी ज्यादा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


