-
Advertisement
हिमाचल: रास्ता रोकर धारदार हथियार से वाटर गार्ड पर किया हमला, घायल की हालत नाजुक
ऊना। हिमाचल (Himachal) के ऊना (UNA) में आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अपराधियों में कानून का डर कम हो गया है। आए दिन खूनी झड़प और मारपीट के मामले में सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला ऊना जिले के चरतगढ़ से सामने आई है। चरतगढ़ में वाटर गार्ड (Water Gaurd) पर धारदार हथियार से हमला कर लहुलुहान कर दिया गया है। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घायल की पहचान चरतगढ़ निवासी विकास के रुप में हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः घर के बाहर गाड़ी से टकराई महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
आपसी रंजिश के चलते किया हमला
पुलिस को दी शिकायत में विकास ने बताया कि शुक्रवार रात वह गांव में अपने दोस्त की गाड़ी धो रहा था। इसी दौरान गांव के विनय कुमार, विजय कुमार और कृष्ण कांत ने आपसी रंजिश के कारण रास्ता रोक कर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। विकास ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने तेज धार से हमला किया, जिसमें उसके कंधे पर गंभीर चोट आई है। इधर, पुलिस क कहना है कि पीड़ित के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू दी गई है। मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, ऊना के भटोली बैरियर से भी एक हादसे की खबर सामने आई है।
कार बाइक में जबरदस्त टक्कर
भटोली बैरियर के समीप एक कार के साथ बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक जख्मी हुए हैं। जिनमें दो का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना व एक का मैहतपुर में एक उपचार करवाया गया। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक प्रवीण कुमार निवासी चंगर हंडोला परिवार सहित अपनी कार में सवार होकर नंगल से घर आ रहा था।
भटौली बैरियर के समीप दूसरी ओर से एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक हरविंद्र सिंह निवासी वनगढ़ व पीछे बैठे दो साथी जख्मी हुए हैं। इनमें से हरविंद्र सिंह और एक अन्य को 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर बाइक चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


