-
Advertisement
हिमाचलः घर के बाहर गाड़ी ने मारी महिला को टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
जवाली। हिमाचल में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस थाना जवाली के तहत भनेई में गाड़ी के साथ टकरा जाने से महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सेना देवी (47) पत्नी दर्शन सिंह निवासी नगर पंचायत जवाली वार्ड नं-तीन भनेई के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार सेना देवी अपने घर से बाहर सड़क में निकली ही थी कि अचानक इनोवा गाड़ी के साथ टकरा गई। महिला को उपचार हेतु सिविल अस्पताल जवाली लाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: घुमाने के बहाने शिमला लाकर पत्नी की कर दी हत्या, मरने से पहले खोल दी पति की पोल
जवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच के लिए अस्पताल पहुंची। महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


