-
Advertisement
हिमाचल में मौसम ने बदला मिजाजः बर्फबारी व बारिश का दौर , ठंडक भी बढ़ी
हिमाचल में मौसम ने आज सुबह करवट ली। मौसम विभाग की भारी बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी के बीच प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आज सुबह बारिश की तेज बौछारें भी पड़ी है। राजधानी शिमला में सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। जिला के अन्य हिस्सों में बारिश हो रही है। इतना ही नहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरु होने वाला है। जुब्बल में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण चुनाव प्रचार में भी काफी दिक्कत हो रही है। क्षेत्र में ठंड भी बढ़ गई है। कांगड़ा और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह तेज बारिश हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। धौलाधार की पहाड़ियों पर बारिश के बाद हल्का हिमपात हुआ है। जिस कारण ठंडक बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: उड़ान भरते ही हवा में लटका पैराग्लाइडर का सहयोगी, 400 फीट की ऊंचाई से गिरा, टूट गई सांसें

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हिमाचल के चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सोलन, बिलासपुर, सिरमौर, शिमला, किन्नौर में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हमीरपुर और ऊना में येलो अलर्ट जारी हुआ है। लाहुल-स्पीति के लिए किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं है। 18 अक्टूबर तक भारी बारिश और बर्फबारी (Rain and Snowfall) होगी। मौसम के करवट बदलने से प्रदेश ठंड की चपेट में है। अगर पहाड़ों पर हिमपात होता है तो इसका सीधा असर ठंड पर पड़ेगा। पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ जाएगी।


