-
Advertisement
हिमाचल: दोस्त के साथ बाइक से घूमने आए एक युवक पहाड़ी से फिसल कर गई जान
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू के मलाणा से दुखद खबर सामने आई है। धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण के मलाणा क्षेत्र में पहाड़ी से गिर जाने के कारण एक पर्यटक (Tourist) की जान चली गई। बताया जाता है कि पर्यटक गुजरात (Gujrat) का रहने वाला था, जो अपने दोस्त के संग बाइक से हिमाचल घूमने आया हुआ था। इस बीच जब वे मलाणा की ओर जा रहे थे तो दोनों डैम साईट पर फोटो खींचने के लिए रूके। उसी वक्त यह दर्दनाक हादसा पेश आया। जान गंवाने वाले शख्स की पहचान विपिन (37) सखरेलीया पुत्र शांतिलाल निवासी कटरीवडी, जेटपुर जिला राजकोट गुजरात के रूप में की गई है। वहीं उसके साथी की पहचान धानी कुरनाल ईश्वर (39) निवासी सुरत गुजरात के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: दो सड़क हादसों में तीन की गई जान, चार की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मलाणा प्रोजेक्ट के पास फोटो खींचने के लिए रूके थे। इस दौरान धानी ने अपना हेलमेट पहाड़ी के किनारे रखा था, फोटो खींचने के बाद हेलमेट उठाते समय धानी पहाड़ी से नीचे गिर गया। इस दौरान विपिन खाई में जा गिरा और उसकी जान चली गई। एसपी गुरदेव शर्मा ने इस हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी जरी में हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं, पुलिस द्वारा इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच आगे जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

