-
Advertisement
नन्ही आवाज में सुनिए, ‘अमृता प्रीतम की कविता -मैं तेनु फिर मिलांगी…’
नई दिल्ली। अमृता प्रीतम (Amrita Pritam) की प्रतिष्ठित कविता मैं तेनु फिर मिलांगी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अमृता प्रीतम की इस कविता को बॉलीवुड अपने फिल्मों के डॉयलोग के लिए उपयोग में लेता रहा है। अनुराग कश्यप निर्देशित मूवी मनमर्जियां में अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी इसकी कुछ लाइनों को दोहराई थीं। वहीं अब, एक छोटी लड़की ने भी अपनी मधुर आवाज़ में इसे सुनाया है। जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। और इंटरनेट पर लोगों को ये वीडियो खूब पसंद भी आ रहा है।
https://www.instagram.com/reel/CVbIcesosY2/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो में दिख रही लड़की कियारा खन्ना का एक और वीडियो भी अब वायरल हो गया है। कुछ दिनों पहले उसने शेरशाह से कियारा आडवाणी के डॉयलॉग की नकल की थी। जिस क्लिप को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था।
इस वीडियो में, कियारा को तापसी पन्नू के वॉयस-ओवर के साथ कविता सुनाते हुए आप देख सकते हैं। वीडियो में उसके हाव-भाव देखने में बहुत प्यारे लग रहे हैं। जिसे देखने के बाद लोग इसकी तारीफ किए बिना खुद को रोक ही नहीं पाए। गुलाबी रंग की सलवार कमीज पहने इस बच्ची की क्लिप इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है। छोटी बच्ची ने मधुर आवाज़ में सुनाई अमृता प्रीतम की कविता ‘मैं तेनु फिर मिलांगी…’, सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। लोग वीडियो पर ढेरों प्यारे-प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- “सुपर प्रतिभाशाली.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “यह सबसे प्यारा वर्जन है।”
यह भी पढ़ें: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का यह वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है
अमृता प्रीतम पंजाबी के सबसे लोकप्रिय लेखकों में से एक थी। वे अविभाजित हिंदुस्तान के पंजाब प्रांत के गुजराँवाला जिले में पैदा हुईं थी। अमृता प्रीतम को पंजाबी भाषा की पहली कवयित्री माना जाता है। उन्होंने कुल मिलाकर लगभग 100 पुस्तकें लिखी हैं जिनमें उनकी चर्चित आत्मकथा ‘रसीदी टिकट’ भी शामिल है। अमृता प्रीतम उन साहित्यकारों में थीं, जिनकी कृतियों का अनेक भाषाओं में अनुवाद हुआ है। अपने अंतिम दिनों में अमृता प्रीतम को भारत का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान पद्मविभूषण भी प्राप्त हुआ। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से पहले ही अलंकृत किया जा चुका था।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
