-
Advertisement
हिमाचलः घरवाले गए थे शादी में, गहने व सामान पर हाथ साफ कर गए चोर
ऊना। जिला के तहत अम्ब कस्बे के ऊना रोड से सटे कुठेड़ा खैरला में घरवालों की गैर मौजूदगी में चोरों ने ताले तोड़कर आभूषण समेत इलेक्ट्रॉनिक्स सामान( Electronics goods)पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अंब पुलिस ( Amb Police)ने मौके का निरीक्षण करने के उपरांत मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुठेड़ा खैरला निवासी अनुराधा 17 दिसंबर को अपने परिवार के साथ होशियारपुर, पंजाब(Hoshiarpur, Punjab) में शादी समारोह में गए हुए थे। उनकी गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर रात के समय अज्ञात चोरों ने घर का गेट फांदकर कमरों के ताले तोड़े और अंदर सोने के आभूषणों के साथ एलसीडी टीवी समेत कई महंगा इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी कर लिया ।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: घर लौट रही तीन छात्राओं के बस से चोरी हो गए बैग
रविवार को जब सभी सदस्य शादी से वापस आए तो घर के ताले और कमरों में बिखरा हुआ सामान देखकर दंग रह गए। बाद में उन्होंने पाया कि घर से आभूषण, एलसीडी टीवी समेत और भी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी हो चुका है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना अम्ब में की। उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन का कहना है कि वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद उक्त घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और मामले की जांच जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

