-
Advertisement
किलर डांस से इन लड़कों ने जमा दी महफिल, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
डांस (Dance) को कौन पसंद नहीं करता, हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिसमें बुजुर्ग से लेकर नौजवान और बच्चों तक डांस परफॉर्म करते हैं और वाहवाही लूटते हैं। उसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लडकों का एक समूह रूप सुहाना लगता है (Roop Suhana Lagta Hai) गाने पर शानदार तरीके से डांस को परफॉर्म (Performing Brilliantly) कर रहे हैं। वीडियो इतना शानदार है कि इसे बार-बार देखने का दिल कर रहा है। लड़कों की बॉन्डिंग देखने वाली है।
यह भी पढ़ें- जालसाजों ने नहीं बक्शा एक रुपए का भी नोट, मार्केट में उतार दी जाली करंसी
कुछ लोग मंच ना मिलने के कारण सोशल मीडिया के जरिए अपने हुनर को दिखाने की कोशिश करते हैं, ये वीडियो (Video) भी इसी कड़ी का हिस्सा दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लडकों के एक समूह ने एक जैसा ड्रेस पहना हुआ है और वो किसी बंद दुकान की चौखट पर बैठे हुए हैं, जैसे ही रूप सुहाना लगता है, गाना बजता है सारे एक साथ धमाकेदार डांस करने लगते हैं। इस दौरान सिर्फ लड़के हाथों के मूवमेंट से ही डांस को परफॉर्म कर रहे हैं, जो अपने आप में यूनिक दिख रहा है। वीडियो को dancebestvideos नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है।

