-
Advertisement
हिमाचल में हिमस्खलन का सिलसिला जारी, जिस्पा-दारचा सड़क बंद, बीआरओ जुटा
Last Updated on March 13, 2022 by sintu kumar
केलांग। हिमाचल (Himachal) में लगातार तेज धूप खिलने से लाहुल घाटी में जनजीवन सामान्य हो गया है, लेकिन हिमस्खलन ( Avalanche) की घटनाओं में कमी नहीं आई है। जिस्पा और दारचा के बीच जेमुग में हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन से जिस्पा दारचा सड़क (Jispa-Darcha Road) यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) हिमस्खलन से अवरुद्ध सड़क को बहाल करने में जुटा हुआ है। सड़क बंद होने से दारचा पंचायत के लोगों की दिक्कत बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें:चंबा-कुल्लू-लाहुल-किन्नौर में हिमस्खलन का खतरा, संवदेनशील इलाकों में न जाएं लोग
रोहली में पांच दिन बाद सड़क बहाल
दूसरी ओर, रोहली (Rohli) के समीप अवरुद्ध सड़क पांच दिन बाद बहाल हो गई है। हालांकि बीआरओ (BRO) ने शुक्रवार को ही सड़क बहाल कर ली थी, लेकिन शनिवार को फिर से हिमस्खलन होने से सड़क बंद हो गई थी। बीआरओ इस सड़क को डबललेन (Doublelane) बनाने में जुटा हुआ है। वहीं, बीआरओ सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग बहाली में भी जुटा हुआ है। मनाली (Manali) की ओर से बीआरओ पटसेउ के समीप, जबकि सरचू से बारालाचा की ओर दो किलोमीटर आगे पहुंच गया है। बीआरओ प्राथमिकता पर मनाली-लेह मार्ग बहाल कर रहा है। मौसम सामान्य होते ही बीआरओ बारालाचा के साथ-साथ शिंकुला दर्रे की बहाली में भी जुट जाएगा। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया कि तांदी संसारी मार्ग बहाल कर लिया है। दारचा के पास हिमस्खलन होने से मार्ग बंद है जिसे बहाल किया जा रहा है। लेह.मार्ग बहाली को भी गति दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…