-
Advertisement
सीएम जयराम बोले: हिमाचल में बिखरा कांग्रेस का कुनबा, अपनी डफली अपना राग अलाप रहे नेता
मंडी। हिमाचल से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस (Congress) का कुनबा पूरी तरह से बिखरा हुआ है। सभी कांग्रेसी नेता अपनी अपनी डफली अपना अपना राग अलाप रहे हैं। जबकि हिमाचल में बीजेपी (Himachal BJP) सरकार एकजुट है और प्रदेश में बीजेपी सरकार रिपीट (BJP Government Repeat) करेगी। बीजेपी को रिपीट करने से कोई ताकत रोक नहीं सकती। यह बात शुक्रवार को सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कुल्लू जिले के आनी हलके में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा की तरह हिमाचल में भी बीजेपी की सरकार रिपीट होगी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता खूब उछलकूद कर रहे थे। नतीजे आने के बाद अब चुप्पी साध ली है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने से पहले कांग्रेस नेताओं में सीएम की दौड़ लगी हुई है। कांग्रेस की कारगुजारियों से प्रदेश की जनता भलिभांति परिचित है। पांच राज्यों की तरह प्रदेश की जनता भी कांग्रेस को पूरी तरह नकार देगी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी को झटका, यहां नहीं होगी बड़ी रैली

सीएम जयराम ठाकुर ने आज कुल्लू (Kullu) जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र की दूरवर्ती पंचायत करशाई गाड के देहुरी में लगभग 70 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। गाड़ागुशैणी में पुलिस चौकी एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने व पशु औषधालय को स्तरोन्नत कर पशु अस्पताल बनाने तथा डिम्बर चड़ी में स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र के रघुपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को नई राहें, नई मंजिलें योजना में शामिल किया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी (Mandi) जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के गाड़ागुशैणी में 26.31 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।
वहीं आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के रोड शो को लेकर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को प्रदेश में कोई तवज्जो नहीं मिलेगीए चाहे जितने मर्जी प्रयास कर लें। सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाने का काम किया है। इस अवसर पर आनी के विधायक किशोरी लाल, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


