-
Advertisement
हिमाचल का जवान पंचतत्व में विलीन, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला के जवान का आज यानी रविवार को सैन्य सम्मान (Military Honors) के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 40 वर्षीय यह जवान विकास चौधरी विकासखंड भवारना के अंतर्गत आती बल्ला पंचायत का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि जवान की मौत सीने में दर्द उठने के कारण हुई थी। हालांकि उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी और उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार विकास चौधरी (40) पुत्र स्वर्गीय चुनी लाल निवासी बल्ला असाम राइफल (Assam Rifles) में तैनात था। बीते कल सुबह करीब 4 बजे विकास के सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा। जिसके चलते उसे पठानकोट आर्मी अस्पताल (Pathankot Army Hospital) में भर्ती करवाया गया, जहां शाम को सैनिक की मौत हो गई। शनिवार को सेना के जवान विकास का पार्थिव शरीर लेकर उसके घर पहुंचे। विकास की पार्थिव देह जैसे ही उसके घर पहुंची तो मौके पर माहौल गमगीन हो गया। वहीं, मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। सेना ने विकास का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सैनिक की मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि विकास के घर में उसके 2 बेटेए पत्नी और मां है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


