-
Advertisement
हिमाचल: दिहाड़ी लगाकर घर लौट रहे युवक का फिसला पांव, गई जान
बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर (Bilaspur) जिला में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। घटना पुलिस थाना घुमारवीं (Ghumarwin) के अंतर्गत आने वाले गांव हवान में हुई है। मृतक युवक की पहचान (25) सुनील कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव हवाण के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुनील के पिता रमेश व उसके परिजनों ने बताया कि सुनील दिहाड़ी पर लकड़ी ढुलाई का काम करने के लिए गया था। शाम के समय करीब 6 बजे काम खत्म करके जब सभी लोग अपने.अपने घर जा रहे थे तो सुनील इन लोगों से आगे निकल गया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: दुकान के सेल्समैन का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
वहीं सुनील जब हवाण के पास पहुंचा तो अचानक उसका पांव फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गया। व्यक्ति को गिरता देख परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी हरलोग पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों (Doctor) ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान (25) सुनील कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव हवाण के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर रजनीश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं। वहीं मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


