-
Advertisement
एचआरटीसी की नजर में लोगों की जान शून्य, रूट पर चला दी पांच टायरों की बस
शिमला। हिमाचल (Himachal) में हो रहे हादसों के बाद भी एचआरटीसी (HRTC) सबक नहीं ले रहा है। मंडी हादसे के बाद एचआरटीसी में बहुत सी खामियां सामने आई थी। एचआरटीसी ने एक और कारानामा किया है, जिससे निगम (Corporation) की लापरवाही सामने आई है। नियमों को ताक पर रखकर लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है। छह पहिए वाली बस को पांच टायरों के साथ ही रूट पर रवाना कर दिया। मामला एचआरटीसी के पठानकोट डिपो (Pathankot Depot) से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें-सड़क से सीधे नीचे उतर गई एचआरटीसी बस में महिला सहित 7 लोग थे सवार
हिमाचल पथ परिवहन निगम के पठानकोट डिपो से रविवार सुबह 7:20 बजे पठानकोट-सनवाल रूट (Pathankot-Sanwal Route) पर बस रवाना कर दी। पठानकोट से करीब 100 किलोमीटर तक चलने के बाद बस के पिछले दोनों टायर पंक्चर हो गए। चालक ने इसके बाद बस में रखा अतिरिक्त टायर लगाया और उसके सहारे ही अगले स्टेशन (Station) की ओर सफर पर निकल गया। इस बाबत पठानकोट डिपो के इंचार्ज राजेंद्र गुलेरिया से बात की तो उन्होंने कहा कि बस चालक को नोटिस (Notice) जारी कर जवाब-तलब किया है। उधर, इस प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर निगम की खिंचाई हो रही है। यूजर्स जहां परिवहन निगम को निशाने पर ले रहे हैं। वहीं, सरकार पर भी सुविधाओं पर ध्यान न देने की बजाय घोषणाओं पर जोर देने के लिए सवाल उठा रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


