-
Advertisement
हिमाचलः हाथ-पैर बांध पत्नी से बनाए अप्राकृतिक संबंध, पुलिस के पास पहुंची पत्नी
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के तहत थाना गगरेट में एक गांव की महिला ने अपने पति पर हाथ-पांव बांधकर अप्राकृतिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही मारपीट करने के भी आरोप जड़े हैं। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आगामी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि शादी को 20 वर्ष हो चुके है। मेरा पति मिस्त्री का काम करता है। महिला का आरोप है बीती रात पति घर आया, तो मारपीट शुरु कर दी। इतना ही नहीं मेरे दुपट्टे से मेरे हाथ व पैर बांध दिए और मेरे साथ मारपीट करी। महिला का कहना है कि पति ने मेरे से जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध भी बनवाए। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


