-
Advertisement
महंगा हो सकता है जीरा, 165-170 रुपए प्रति किलोग्राम तक जा सकते हैं भाव
देश में बढ़ती महंगाई के कारण पहले ही आम आदमी को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अब जनता को जल्द एक और झटका लग सकता है। दरअसल, अब जीरे (Cumin) का भाव भी बढ़ सकता है। ज्यादा बारिश होने के कारण जीरे की फसल को काफी नुकसान हुआ है, जिसके चलते अब जीरे की कीमत 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़कर 5 साल के उच्चतम स्तर तक पहुंच सकती हैं।
यह भी पढ़ें- अब इंतजार हुआ खत्म, निवेशक लगा सकते हैं देश के सबसे बड़े IPO में पैसा
गौरतलब है कि इससे पहले पेट्रोल (Petrol) और नींबू (Lemon) के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि फसल सत्र 2021-22 (नवंबर-मई) में कई कारणों से जीरे का उत्पादन कम होने की आशंका है। रबी सत्र 2021-2022 के दौरान, जीरा का रकबा भी साल-दर-साल अनुमानित रूप से 21 प्रतिशत घटकर 9.83 लाख हेक्टेयर रह गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सरसों और चने की कीमतों में उछाल आने के कारण किसानों ने उन फसलों का रुख किया है। वहीं, जीरा के प्रमुख उत्पादक राज्यों गुजरात और राजस्थान में जीरे के उत्पादन में गिरावट आई है। राजस्थान में जीरे की खेती के रकबे में 20 प्रतिशत और गुजरात में 22 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है।

