-
Advertisement
खिड़की तोड़ कमरे में घुसा व्यक्ति, महिला के साथ की छेड़छाड़
शिमला। राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति खिड़की की जाली को तोड़कर महिला के कमरे में जबरन घुसा। कमरे में घुसकर उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस पर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पर आ गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति, गई जान
इस संबंध में महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि वह ढली थाना के तहत अपने गांव में पति के साथ रहती है। उसका पति बीते रोज घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति उसके कमरे में खिड़की तोड़ कर जबरन घसा। उसके साथ बदसलूकी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


