-
Advertisement
हिमाचल कांग्रेस के इस विधायक को हुआ स्वाइन फ्लू, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती
केलांग। हिमाचल के लाहुल स्पीति (Lahul Spiti) के नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक (Congress MLA) रवि ठाकुर स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बुधवार रात को तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनके ब्लड सैंपल लिए गए। सैंपलों की जांच में उनकी स्वाइन फ्लू (Swine Flu) रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। हालांकि विधायक रवि ठाकुर (MLA Ravi Thakur) की तबीयत में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन उन्हें अभी एक दो दिन अस्पताल में ही रहना पड़ेगा। विधायक रवि ठाकुर राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में RTPCR टेस्ट पर जोर, प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए आगे आएं लोग
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव प्यारे लाल ने बताया कि विधायक रवि ठाकुर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनका स्वास्थ्य कुछ दिन से ठीक नहीं चल रहा था। जब डाक्टरों ने जांच की तो स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। फिलहाल उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) इलाज चल रहा है। एक.दो दिन के भीतर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। बता दें कि हिमाचल कांग्रेस के सभी विधायक काफी दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए हुए थे। रवि ठाकुर सहित कई कांग्रेस विधायक और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) राजस्थान के अलवर में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में भी शामिल हुए थे। वहां से लौटने के बाद रवि ठाकुर सहित कांग्रेस के विधायक दिल्ली में जमे हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


