-
Advertisement
कोरोना की नेजल वैक्सीन की कीमत कितनी होगी, यहां पढ़े
कोरोना को लेकर भारत सरकार पूरी एहतियात बरत रही है। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए गत सप्ताह देश में नेजल वैक्सीन (Nasal Vaccine) को मंजूरी दी। जल्द ही ये वैक्सीन उपलब्ध होगी। जहां तक कीमत की बात है तो बताया जा रहा है कि नेजल वैक्सीन (Nasal Vaccine)की कीमत एक हजार रूपए हो सकती है। नेजल वैक्सीन की बेसिक कीमत को 800 रुपए होगी लेकिन जीएसटी और असप्ताल के चार्जेज मिलाकर ये 1000 रुपए की मिलेगी। भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की इस नेजल वैक्सीनiNCOVACC को कोरोना टीकाकरण में शामिल किया गया था। ये वैक्सीन 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को लगाई जाएगी। नाक से दी जाने वाली इस वैक्सीन को बूस्टर डोज पर लगाया जाएगा।
