-
Advertisement
बंजार के परवाड़ी में तीन भाइयों का दो मंज़िला मकान जला
कुल्लू । ज़िला क़ुल्लू के बंजार उपमंडल की ग्राम पंचायत तुंग के गांव परवाड़ी में एक मकान में आग लग गई है।
आगजनी की इस घटना में एक दो मंजिला मकान के 8 कमरों में से 5 कमरे जल गये हैं। जबकि तीन कमरों को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया है। कमरों में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। पुलिस के अनुसार यह मकान परवाड़ी गांव के तीनों भाइयों ज्ञानचंद, मोहर सिंह व लालचंद निवासी परवाड़ी डाकघर तुंग तहसील बंजार का था।
यह भी पढ़ें- हिमाचल की युवती के साथ चंडीगढ़ में गैंगरेप, एक आरोपी धरा, दूसरा फरार
आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े व आग पर काबू पाने की कोशिश की। लकड़ी का मकान होने के कारण आग तेजी से फैली और लोगों ने कड़ी मशक्कत से तीन कमरों में आग को फैलने से रोक लिया।
इस आगजनी में करीब तीन लाख के नुकसान का अनुमान है।
उधर आग लगने की सूचना प्रशासन को दी गई। गांव तक सड़क ना होने के कारण मौके पर दमकल विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी, जिस कारण इस घटना में नुकसान को होने से नहीं बचाया जा सका। तहसीलदार बंजार रमेश कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राहत नियमावली के अनुसार आग से हुए नुकसान का मुआवजा प्रभावितों को दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


