-
Advertisement
हिमाचल के इस जिला में ठंड बढ़ते ही शुरू हुआ कोहरे और धुंध का क्रम
जिला ऊना में ठंड और कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात को जिला ऊना में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी और मंगलवार दिन को ही जिला ऊना के कई इलाकों में घनी धुंध भी देखने को मिली। धुंध के आगोश में लिपटा जिला ऊना शीतलहर की चपेट में आ रहा है।
यह भी पढ़ें- छोटे से सत्र में नई यादें जोड़ेगा तपोवन, सदन में पहली बार विराजमान होंगे 21 नए माननीय
ऊना लगातार शीतलहर की चपेट में आता जा रहा है, मंगलवार को धुंध के कारण लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ा। एक तरफ जहां न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे तक जिला गहरी धुंध के आगोश में लिपटा नजर आया। हालांकि करीब 12 बजे के बाद धुंध की चादर हटना शुरू हो गई थी, लेकिन हल्की ठंडी हवाओं के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हरी धुंध के बीच सड़कों पर गाड़ियां हेड लाइट ऑन करके रेंगती हुई नजर आई।

वहीं जिला के ज्यादातर स्थानों पर लोग आग जलाकर सेंकते नजर आये। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में धुंध के और गहरे होने की उम्मीद है। इसके साथ-साथ तापमान में गिरावट जारी रहेगी। आने वाले दिनों में जिला और भी ज्यादा शीत लहर की चपेट में आने वाला है। वहीँ स्थानीय लोगों की माने तो आज कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप ज्यादा रहा और धुंध में घरों से निकलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


