-
Advertisement
विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए 30 और 31 को होंगी बैठक, सीएम करेंगे अध्यक्षता
शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू 30 और 31 जनवरी, 2023 को हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023-24 के वार्षिक बजट में अपनी प्राथमिकताओं को तय करने के लिए विधायकों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके तहत चंबा, शिमला और लाहुल-स्पीति जिलों के विधायकों की बैठक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी, जबकि ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और सिरमौर जिलों के विधायकों की बैठक दोपहर 2:00 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
यह भी पढ़ें:Big Breaking: हिमाचल में OPS बहाल, सचिवालय के बाहर जश्न
31 जनवरी को कांगड़ा और किन्नौर जिले के विधायकों की बैठक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी, जबकि सोलन, बिलासपुर और मंडी जिलों के विधायकों की बैठक दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। इस बैठक में विधायकों की प्राथमिकता मांगों पर विचार किया जाएगा, ताकि बजट 2023-24 में इन्हें शामिल किया जा सके। बैठक में विधायकों के साथ आर्थिक उपाय, वित्तीय संसाधन पैदा करने और बेहतर प्रशासन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
