-
Advertisement
पिता के नक्शे कदम पर चलकर देश की सेवा करेगी बैजनाथ की प्रियंका राणा
देश की बेटियां हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही। प्रदेश की कई बेटियां देश सेवा का जज्बा लिए सेना में अपना योगदान दे रही है। कांगड़ा जिला के बैजनाथ की प्रियंका राणा (Priyanka Rana)भी देश सेवा का जज्बा लिए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (Lieutenant in Indian Army) बनी हैं।
कुंसल गांव की रहने वाली प्रियंका की प्रारंभिक शिक्षा माउंट कॉर्मेल स्कूल बैजनाथ में हुई और आगे की पढ़ाई दिल्ली से की है। प्रियंका राणा ने 20 मई 2022 को सेना में शॉर्ट सर्विस कमिशन नॉन टेक्निकल वुमन प्राप्त किया और 29 अप्रैल 2023 को चेन्नई से पास आउट हुईं।

प्रियंका के पिता भारतीय सेना में नायब सूबेदार थे और 18 वर्ष पूर्व सेवा के दौरान उनका निधन हो गया था। प्रियंका की माता सरिता राणा भारतीय सेना के कार्यालय में सेवाएं दे रही हैं। प्रियंका का एक भाई भी है जो 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद एनडीए के तहत चयनित हुए हैं। वर्तमान में केरल में अपना कोर्स पूरा कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:बच्चों के चक्का जाम के बाद एडीएम भरमौर ने की लामू स्कूल में तीन अध्यापकों की तैनाती
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


