-
Advertisement
पानी में निकले कीड़े तो भड़के ऊना के लोग, विभाग को सैंपल भी सौंपे
ऊना के वार्ड नंबर 6 और 8 में कीड़े युक्त पानी आने के चलते शहर में गंभीर बीमारियां (Serious diseases)फैलने का खतरा बढ़ रहा है। बुधवार को शहर के एमसी पार्क ( MC Park)में एकत्रित हुए शहर वासियों ने जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Department)के अधिकारियों को कीड़े युक्त पानी के सैंपल सौंपे और तुरंत इस समस्या का निदान करने की मांग उठाई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि करीब 6 दिन से पेयजल आपूर्ति (drinking water supply)में कीड़े आ रहे हैं। जिसके चलते कई लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। शहरवासियों ने कहा कि जल्द इस समस्या का निदान किया जाए अन्यथा कई लोगों के बीमार होने का अंदेशा है। बरसाती मौसम में इस तरह से दूषित पानी पीना जानलेवा भी साबित हो सकता है।

पाइपलाइन के पंक्चर होने का खतरा
जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Department) के कनिष्ठ अभियंता सुरजीत सिंह ने बताया कि शहर में रसोई गैस की पाइपलाइन (LPG pipeline)बिछाने के काम के दौरान जल शक्ति विभाग की पेयजल आपूर्ति और सीवरेज लाइनें पंक्चर हुई हैं। यही कारण है कि करीब एक महीना शहर के कुछ अन्य वार्डों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही और विभाग को पूरी लाइन नए सिरे से डालनी पड़ी। अब फिर कीड़े युक्त पानी आने के चलते पाइपलाइन के पंक्चर होने का खतरा है विभाग के कर्मचारी लाइन की जांच में जुटे हैं एक या दो दिन में समस्या का निदान कर दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

