-
Advertisement
पितृ पक्ष आज से शुरू, भूलकर भी ना करें ये काम वरना हो जाएंगे कंगाल
Pitru Paksha 2024: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का अपना एक अलग ही महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान पितरों का श्राद्ध करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जातक को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। जब हम पितरों को श्राद्ध देते हैं तो उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है. भाद्रपद पूर्णिमा से पितृपक्ष शुरू हो जाता है जो 16 दिनों तक आश्विन अमावस्या के दिन तक चलता है। इस साल पितृ पक्ष (Pitru Paksha) की शुरूआत 17 सितंबर, मंगलवार से होने जा रही है और इसका समापन 2 अक्टूबर को होगा। पितृ पक्ष के दौरान अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है। मान्यता है कि जब लोग अपने पितरों को श्राद्ध (shraadh) देतें हैं तो पितृ कौवे के रूप में धरती पर पधारते हैं। इस दौरान कुछ काम करने की मनाही होती है तो कुछ काम करने चाहिए। आइए जानते हैं इन कामों के बारें मेंः
पितृ पक्ष के दौरान पिंडदान, तर्पण या श्राद्ध कर्म करते हैं। इसके अलावा इस दौरान लहसुन और प्याज का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
पितृपक्ष के दौरान मांसाहारी भोजन (Non-Vegetarian Food) भूलकर भी नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पूर्वज नाराज होते हैं और पितृ दोष लगने की संभावना रहती है।
कई चीजें शाकाहारी ऐसी हैं जिनको पितृ पक्ष के दौरान नहीं खाना चाहिए। पितृ पक्ष के दौरान खीरा, जीरा और सरसों के साग का सेवन नहीं करना चाहिए।
पितृ पक्ष के समय पशु-पक्षियों को सताना नहीं चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से पूर्वज नाराज हो जाते हैं। इस समय हमें पशु-पक्षियों की सेवा करनी चाहिए।
मांगलिक कार्य पितृ पक्ष में निषेध माने गए हैं। कोई भी शुभ काम (Good Work) इन 15 दिनों तक नहीं किया जाता है।

पितृपक्ष के दौरान क्या करें?
पितृपक्ष में पितरों (Ancestors) का तर्पण करने के लिए पानी में काला तिल, फूल, दूध और कुश जरूर मिलाएं। मान्यता है कि कुश के इस्तेमाल से पितर जल्द ही तृप्त होते हैं।
पितृपक्ष के दिनों में पितरों के लिए जो भी भोजन रखें। वह भोजन बाद में गाय, कौआ, कुत्ता आदि को खिला दें। मान्यता है कि इनके माध्यम से यह भोजन पितरों तक पहुंच जाता है।
यह भी पढ़े:श्राद्ध के दिनों में जरूर दान करें ये चीजें, पितर होंगे प्रसन्न
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

