-
Advertisement
लड़की को किराए पर घर लेने के लिए देना पड़ा इंटरव्यू, मजेदार रहा रिजल्ट
आज तक आपने नौकरी के लिए इंटरव्यू (Interview) दिया होगा लेकिन क्या आपने कभी किराए का घर लेने के लिए इंटरव्यू दिया है ? जी हां, बेंगलुरु (Bengaluru ) में एक लड़की को किराए पर घर लेने के लिए पहले इंटरव्यू देना पड़ा। यहीं नहीं इंटरव्यू का रिजल्ट (Interview Result) भी आया है, जिसमें मकान मालिक ने इंटरव्यू पास कर लिया है। इसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर भी किया।
खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल
ये खबर सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रही है। लोग इस पोस्ट पर मजेदार ट्वीट कर रहें हैं। इशू नामक लड़की ने ट्वीटर पर अपने इंटरव्यू के नतीजे का व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट डाला और हैशटैग किया #PeakBengalurumoment. साथ में इशू ने यह भी लिखा कि मैं मकान मालिक के इंटरव्यू में पास हो गई हूं। ये मेरा मूमेंट है. आपका पीक बेंगलुरु मोमेंट क्या है।
#PeakBengaluru moment happened when we got selected after an apparent interview with the house owner 🥲 pic.twitter.com/j7uVazdXeU
— Ishu (@DimpledJalebi) November 3, 2023
स्क्रीनशॉट में क्या था?
इस स्क्रीनशॉट (ScreenShot) में लिखा था कि आप दोनों से मिलकर अच्छा लगा। जैसा मैंने आपको बताया था कि जो लोग मेरी प्रॉपर्टी में दिलचस्पी दिखाते हैं, मैं उन्हीं से मिलती हूं। हालांकि, मैं सबसे नहीं मिल पाई लेकिन मैं समझ गई हूं की मेरी प्रॉपर्टी को कौन संभाल सकता है इसलिए मैं आप दोनों को ये ऑफर कर रही हूं। इसके बाद इशू ने लिखा-इस तरह के प्रोफेशनल जवाब की मैंने उम्मीद नहीं की थी।
बेहद रोचक ट्वीट
इस पोस्ट पर लोगों के बेहद रोचक ट्वीट (Tweets) आ रहे हैं। एक ने लिखा-इस उपलब्धि की बहुत कीमत है। तो दूसरे ने लिखा-ये तो UPSC वाला इंटरव्यू है। इस पोस्ट पर अब तक 19 हजार व्यूज आ चुके हैं।

