-
Advertisement
देवभूमि में वेश्यावृत्ति: नूरपुर में सामने आया एक और मामला, 2 अरेस्ट
रविंद्र चौधरी/नूरपुर। देवभूमि हिमाचल में जिस्मफरोशी (Prostitution) के मामले कम नहीं हो रहे हैं। खासतौर पर नूरपुर (Noorpur) में इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। नूरपुर पुलिस ने बीते दिनों जिस्मफरोशी के आरोप में दो होटलों के लाइसेंस रद्द (License Cancelled Of 2 Hotels) करवाने के बाद एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डमटाल स्थित एक होटल में दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है तथा होटल मालिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
एक महिला (Women Rescued) को होटल मालिकों के कब्जे से छुड़वाया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डमटाल स्थित एक होटल में दबिश दी तथा वैश्यावृति के धंधे में शामिल होटल मालिकों अश्विनी कुमार और पिंटू के कब्जे से एक महिला को छुड़वाया। पुलिस ने इस संदर्भ में अश्विनी कुमार और पिंटू के खिलाफ केस दर्ज के गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नूरपुर पुलिस ने इस साल अभी तक वेश्यावृत्ति के पांच केस दर्ज किए गए हैं तथा 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन मामलो में सात महिलाओं को छुड़वाया गया है और दो होटलों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।
यह भी पढ़े:पांवटा साहिब पुलिस ने उत्तराखंड की गाड़ी से बरामद किए खैर के नग
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

