-
Advertisement
मंडी, नाचन वन मण्डलों के लिए ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना को मंजूरी
वी. कुमार/मंडी। जिला स्तरीय वन विकास प्राधिकरण मंडी (Forest Development Authority Mandi) की कार्यकारिणी समिति ने मंडी और नाचन वन मण्डलों के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन (National Green India Mission) परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसमें अगले 8 वर्षों में मंडी वन मंडल में 1236 हैक्टेयर तथा नाचन वन मंडल में 866 हैक्टेयर वन भूमि में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों (FMC) के सहयोग से पौधरोपण करने का लक्ष्य प्रस्तावित है। यह जानकारी कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अरण्यपाल मंडी अजीत ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि बैठक में लाइन डिपार्टमेंट (Line Department), जिसमें कृषि, उद्यान एवं पंचायती राज संस्थानों द्वारा प्रस्तावित कार्यों को जन-हित में क्रियान्वित करने के सुझाव दिए गए। उन्होंने बताया कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना के लिए निर्धारित मापदन्डों अनुसार कृषि, उद्यान एवं पंचायती राज के अन्तर्गत स्थानीय लोगों एवं स्थानीय संस्थानों को आजीविका देने संबंधित उत्पाद तैयार करना एवं इसका प्रशिक्षण देना तथा स्थानीय स्तर के संस्थानों का सशक्तिकरण का प्रावधान है।
यह भी पढ़े:ब्लूम्स सोसायटी ने फर्जी दस्तखत से हाईकोर्ट को किया गुमराह, FIR के आदेश
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


