-
Advertisement
हमारी ज़िन्दगी के अंत की शुरुआत उसी दिन से हो जाती है, जब हम गंभीर मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं
शिमला। आज साल 2023 का अंतिम (Last Day of the Year 2023) दिन है। बहुत कुछ हम पीछे छोड़कर आगे की तरफ बढेंगे। इसी बीच हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह (Himachal PWD Minister Vikramaditya Singh) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ ऐसा लिख डाला,जिसके मायने एक नहीं अनेक हैं। विक्रमादित्य इससे पहले भी बेबाक़ टिप्पिणयां सोशल मीडिया हैंडल (Social Media Handle) पर लिखते चले आए हैं।

सही का समर्थन ग़लत का विरोध, जय श्री राम
आज उन्होंने लिखा है हमारी ज़िन्दगी के अंत की शुरुआत उसी दिन से हो जाती है, जब हम गंभीर मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं, यह कोई मायने नहीं रखता है कि आप कितने साल जिये, बल्कि यह मायने रखता है कि इतने सालों में आपने कितनी ज़िन्दगी जी। निष्पक्ष बोलों सत्य बोलों और बेबाक़ बोलों, सही का समर्थन ग़लत का विरोध। जय श्री राम।


