-
Advertisement
हिमाचल के इन 3 आईपीएस अफसरों को मिला डीआईजी पद पर प्रमोशन
लेखराज धरटा/शिमला। हिमाचल सरकार ने 2010 बैच के 3 आईपीएस अफसरों (IPS Officers) को डीआईजी (DIG) के पद पर प्रमोट किया है। इनमें मंडी की एसपी सौम्या सांबशिवन, बद्दी के एसपी मोहित चावला और मंडी के एसपी (एसीबी/एसवी) राहुल नाथ शामिल हैं।

तीनों को प्रमोट करने के बारे में स्क्रीनिंग कमेटी (Screening Committee) ने सिफारिश की थी। इसके बाद मंगलवार को हिमाचल के गृह विभाग की ओर से अधिसूचना (Notification) जारी की गई है। तीनों की डीआईजी के पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
यह भी पढ़े:सीएम सुक्खू के प्रधान सचिव भरत खेड़ा को केंद्र में एडिशनल सेक्रेटरी लगाया
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


