-
Advertisement
ढोंग ही रच देते.. विक्रमादित्य का तंज-जो यहां से गए थे उन्हें पकड़कर भरवा देते
Vikramaditya Singh: हिमाचल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज चुनाव की प्रक्रिया हुई और केवल राजीव बिंदल ने नामांकन भरा । इस को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बीजेपी अपने आप को देश की लोकतांत्रिक पार्टी कहती है लेकिन जब उनको प्रदेश अध्यक्ष की चुनने की बारी आई तो उसमें कोई चुनाव नाम की कोई चीज नहीं है।अध्यक्ष के लिए एक ही व्यक्ति नामांकन भरा रहे हैं उसमें तो चुनाव की कोई संभावना नहीं है ना कोई गुंजाइश है।उन्होंने कहा कि कम से कम दिखावे के लिए बीजेपी दो लोगों का नामांकन भरवा देते। बिंदल तो थे ही और किसी को पकड़ कर ले आते। अगर नहीं थे तो जो यहां से गए थे उन्हें पकड़कर नामांकन भरवा देते। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का आंतरिक मामला है , लेकिन बीजेपी खुद ही अपने आप दावा करती है कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है ……लोकतंत्र के लिए चुनाव करवाने का ढोंग रच लेते। अध्यक्ष पद के चुनाव हो रहे हैं और एक ही व्यक्ति नामांकन भर रहा है। ऐसे में लोकतंत्र कहीं नजर नहीं आ रहा।
प्रदेश में 390 सड़कें अवरुद्ध
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मानसून को लेकर आज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई और पूरा फीडबैक लिया गया। आज सुबह प्रदेश में 390 सड़कें यातायात के लिए बंद थी जिन्हें प्रभावी रूप से खोलने के लिए मशीनरी तैनात की गई है।
288 सड़कें 1 दिन के अंदर खोल दी जाएगी ओर 1 जुलाई तक 56 सड़के ओर 1 जुलाई के बाद 46 सड़कें खोल दी जाएगी। 3 दिन के अंदर सभी अवरुद्ध सड़कों को खोलने का प्रयास करेंगे ।
जगह-जगह रोबोट मशीनरी और डोजर तैनात किए
उन्होंने कहा कि मानसून को लेकर विभाग पहले से ही पूरी तरह से तैयार है और जगह-जगह मशीनरी तैनात कर दी गई है। सड़को को खोलने के लिए विभाग के पास 110 जेसीबी है जबकि 132 हायर की गई है वह जगह-जगह रोबोट मशीनरी और डोजर भी तैनात किए गए है इसके अलावा टिप्पर भी तैनात किए गए है। वहीं उन्होंने कहा कि बरसात में पुल भी बह रहे हैं। इसके लिए वैली ब्रिज भी स्टॉक में है । 20 करोड़ के वेली ब्रिज स्टोर किये गए है जहां पर भी कोई भी ब्रिज बह जाता है। तो वैली ब्रिज लगाया जाएगा। हालांकि अभी तक कोई जान माल की नुकसान नहीं हुआ। हर स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरीके से तैयार है ओर जल्द ही प्रभावित क्षेत्रो का दौरा करूंगा ओर प्रभावितों को मुआवजा भी दिया जाएगा।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
