-
Advertisement
शिमला में दर्दनाक हादसा, पब्बर नदी में गिरी कार, तीन युवकों की मौ#त
Himachal Accident: शिमला जिला में एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोहड़ू क्षेत्र के चिडगांव के अंतर्गत पब्बर नदी में एक कार गिर गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। कार में चार युवक सवार थे। इन में से एक युवक घायल है जबकि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी खराब मौसम में फिसलकर नदी में गिरी है।
रोहड़ू क्षेत्र के चिडगांव के अंतर्गत पब्बर नदी में एक कार गिर गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। #Himachal #Accident #Pabbarriver #car #Shimla #Rohrupolice pic.twitter.com/QRlpNQyw8D
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 6, 2025
चिड़गांव क्षेत्र के रहने वाले थे युवक
पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात 12 बजे पेश आया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार गिरने से नदी में डूबे तीनों युवकों के शव बाहर निकाले गए। मृतक की पहचान विशाल ठाकुर पुत्र बलवान ठाकुर गांव मुंचहरा, अभय खंडियान पुत्र विश्वनाथ ग्राम डाकगांव और हिमांशू पुत्र सुधीर ग्राम मुंचहरा के तौर पर हुई है। इस हादसे में हर्ष चौहान पुत्र राज कुमार ग्राम डोगरी मुंचहारा घायल हुआ। चारों युवक रोहड़ू के चिड़गांव क्षेत्र के रहने वाले है।
लैला मेले से रोहड़ू की तरफ आ रहे थे
बताया जा रहा है कि चारों युवक लोकल लैला मेले से रोहड़ू की तरफ आ रहे थे। इस दौरान इनकी कार पब्बर नदी में जा गिरी। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर रोहड़ू अस्पताल के लिए पोस्टमॉर्टम को भेज दिए हैं।
संजू चौधरी

