-
Advertisement
हिमाचल में Robotic Surgery की शुरूआत, सीएम सुक्खू बोले- स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होंगे 3 हजार करोड़
Robotic Surgery In Himachal : हिमाचल प्रदेश में आज रोबोटिक सर्जरी (Robotic Surgery) की शुरुआत हो गई है। शिमला के चमियाणा स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (Atal Institute of Medical Super Specialty) में 4 मरीजों का इस आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन किया जा रहा है। इनमें एक प्रोस्टेट कैंसर, दो किडनी ट्यूमर और एक मरीज की नॉन फंक्शनिंग किडनी की सर्जरी शामिल है। इससे पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने रोबोटिक सर्जरी यूनिट का उद्घाटन किया।
सीएम सुक्खू की पांच साल पहले हुई थी रोबोटिक सर्जरी आज से चमियाणा स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी में हुई शुरू …@CMOFFICEHP @SukhuSukhvinder #Chamiyana #RoboticSurgery pic.twitter.com/rot9s9YDx9
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 11, 2025
टांडा, नेरचौक व हमीरपुर में जल्द होगी रोबोटिक सर्जरी
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी का सपना साकार हो गया है। प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में इससे बड़ा बदलाव आएगा। आने वाले समय में टांडा, नेरचौक व हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी जल्द रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिलेगी।
विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी सरकार
सीएम ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवस्था परिवर्तन किया जा रहा है। सरकार साल 2030 तक हिमाचल प्रदेश में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी। सरकार प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वस्थ्य सेवाएं देने काम कर रही है इसी दिशा में आज चमियाना में रोबेटिक सर्जरी की शुरुआत की गई है। मैक्स अस्पताल के डॉक्टर ने पहली सर्जरी की है। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार इस आधुनिक तकनीक की मदद से ऑपरेशन किया गया है। प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 3 हजार करोड़ रुपए 2030 तक खर्च करेगी। 2030 तक प्रदेशवासियों को हिमाचल में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी गरीबों के लिए शुरू की गई है इसका खर्च सरकार वहन करेगी।
किडनैपिंग क्यों की गई चल रही जांच
वहीं, बीसीएस स्कूल के तीन बच्चों के अपहरण मामले में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बच्चों की सुरक्षित खोज निकला। पुलिस की सफलता के लिए सीएम ने बधाई दी। CM सुक्खू ने कहा कि बच्चों की किडनैपिंग क्यों की गई इसकी जांच की जा रही है। बच्चे लापता होने के बाद वह खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे और डीजीपी और एसपी शिमला से फीडबैक ले रहे थे।
आनंद शर्मा के फैसले को अच्छा कदम बताया
कांग्रेस कमेटी के विदेश मामले के अध्यक्ष आनंद शर्मा के इस्तीफे को लेकर सीएम सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम सुक्खू ने कहा कि आनंद शर्मा अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। सीएम आनंद शर्मा के फैसले को अच्छा कदम बताया है।
-राहुल
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

