-
Advertisement
सिरमौर में दर्दनाक हादसा- खाई में गिरी कार, 2 लोगों की गई जा#न
Himachal Accident: सिरमौर जिले के रेणुका में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। शाम के वक्त बांदल-सुराख मार्ग पर खाला क्यार के पास एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिरी। इस दुर्घटना में अनिल कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी खाला क्यार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुमान सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी धार टारन गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घायल गुमान सिंह को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि कार सड़क से बाहर पलटने के बाद करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आज दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
एचके पंडित

