-
Advertisement
HPBOSE का डिजिटल कदम: ‘Exam Mitra’ App से होगी परीक्षाओं की रियल-टाइम निगरानी
HPBOSE: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं के पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के लिए डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। इसी दिशा में ‘Exam Mitra’ App के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की महत्वपूर्ण गतिविधियों की रियल-टाइम रिपोर्टिंग एवं निगरानी को सुदृढ़ किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि “परीक्षा की विश्वसनीयता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा। Exam Mitra App के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया की महत्वपूर्ण गतिविधियों की रियल-टाइम निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।”
रियल-टाइम वीडियो रिकॉर्डिंग एवं रिपोर्टिंग अनिवार्य
उन्होंने बताया कि Exam Mitra App के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न-पत्र खोलने की प्रक्रिया की रियल-टाइम वीडियो रिकॉर्डिंग एवं रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। इसके साथ ही परीक्षा के प्रारंभ एवं समाप्ति की रिपोर्टिंग, Centre Superintendent एवं Deputy Superintendent की उपस्थिति रिपोर्ट तथा परीक्षार्थियों की Student Attendance Report भी डिजिटल माध्यम से प्राप्त की जाती है। परीक्षा के दौरान सामने आने वाले Unfair Means Cases (UMC) की जानकारी तथा Flying Squad द्वारा किए गए निरीक्षण एवं निगरानी की रिपोर्टिंग भी App के माध्यम से की जाती है।
परीक्षा निगरानी को बहु-स्तरीय बनाया
डॉ. शर्मा ने कहा कि परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर-पुस्तिकाओं के पैकेट की पैकिंग की रियल-टाइम वीडियो रिकॉर्डिंग एवं रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाती है। इसके उपरांत उत्तर-पुस्तिकाओं के पैकेट को बोर्ड द्वारा निर्धारित Selected Dropping Centres पर जमा/पहुंचाए जाने की प्रक्रिया की भी डिजिटल रिपोर्टिंग की जाती है। इससे उत्तर-पुस्तिकाओं के सुरक्षित हस्तांतरण तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुपालन की निगरानी में सहायता मिलती है।उन्होंने कहा कि Exam Mitra App, CCTV Surveillance एवं Flying Squads के माध्यम से परीक्षा निगरानी को बहु-स्तरीय बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों, अधीक्षकों, उप-अधीक्षकों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि App पर निर्धारित सभी रिपोर्ट एवं अनिवार्य वीडियो सही, पूर्ण एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध करवाएं। डॉ. शर्मा ने कहा कि “तकनीक आधारित निगरानी से परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन को और मजबूती मिलेगी तथा प्रत्येक परीक्षार्थी को निष्पक्ष परीक्षा वातावरण उपलब्ध करवाना बोर्ड की प्राथमिकता है।”
अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
