-
Advertisement
Paonta: तेज रफ्तार बुलेट ने छीनी 5 वर्षीय मासूम की सांसें, भाई घायल
पांवटा साहिब। राजबन सड़क पर हुए एक सड़क हादसे (Road Accident) में 5 साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है। जबकि उसका 3 वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे सिविल अस्पताल पांवटा (Civil Hospital Paonta) से उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार हादसा पांवटा साहिब-राजबन सड़क पर नारीवाला के समीप पेश आया। प्रवासी मजदूर के दोनों मासूम सड़क पर पैदल चल रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार बुलेट (Bike) ने दोनों बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: किन्नौरः खरोगला नाले में बाढ़, पूरी रात फंसे 6 मजदूर Rescue- फसल तबाह
हादसे में मासूम बच्ची प्रियांशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके 3 वर्षीय मासूम भाई प्रिंस को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, पांवटा पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बुलेट चालक मासूमों को हिट करने के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे का शिकार हुई बच्ची व उसका भाई मूलतः बिहार (Bihar) के दरभंगा जिला के रहने वाले हैं। मासूमों के पिता पांवटा साहिब में मजदूरी करते हैं। हादसे की पुष्टि एएसपी बबीता राणा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे से तफ्तीश में जुटी है। बुलेट चालक व सवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


