-
Advertisement
नए साल के जश्न के लिए आ रहा था मनाली-हादसे में गई जान
निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Under-Construction Delhi-Mumbai Expressway) पर धुनेला के नजदीक एक सड़क हादसे में एक की मौत (Died in Accident) हो गई। मृतक योगेंद्र राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur district of Rajasthan) जिले के गांव पीराका का रहने वाला था। वह अपने दोस्तों के साथ (New Year Celebration) नए साल के जश्न के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली (Manali in Himachal Pradesh) जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें:मनाली में हादसाः स्किड हो कर खाई में गिरी कार दो की गई जान
हादसे का कारण दो कारों में जोरदार टक्कर होना रहा है। बताया जा रहा है कि योगेंद्र (Yogendra) की कार जिस वक्त धुनेला के नजदीक पहुंची तो पीछे से एक दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इसी हादसे में योगेंद्र की मौत हो गई। कहते हैं कि एक्सप्रेस-वे अभी चालू नहीं हुआ है। कुछ लोग रात में बैरिकेड हटा देते हैं,जोकि हादसों का कारण बन रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


