-
Advertisement
नशेड़ी ने अपने जाल में फंसाई SIU, फिरौती की रकम के साथ ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली (Manali) में पुलिस ने दो लोगों को फिरौती लेते हुए
गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में आरोपियों ने पुलिस की एसआईयू टीम को ही अपने जाल में ले लिया। फिलहाल, कुल्लू
पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-उत्तराखंड से शिमला पहुंची बस में मिली 2 किलो 95 ग्राम अफीम, आरोपी फरार
पुलिस का कहना है कि 29 मार्च को सतीश कुमार (25) ने कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम को संपर्क करके कहा कि वे
किसी चिट्टा तस्कर को पकड़वाना चाहता है। जिसके बाद 30 मार्च को सतीश एसआईयू टीम के 50 हजार रुपए और एक
मोबाइल फोन लेकर गायब हो गया। वहीं, छानबीन में पता चला कि सतीश को खुद चिट्टे व नशे की लत है। इसके बाद
पुलिस ने सतीश के पिता खीम राम से संपर्क किया और कहा गया कि सतीश का पता चलते ही उनसे संपर्क किया जाए।
इसके बाद खीम राम व दूसरे व्यक्ति सुशील कुमार और सतीश ने मिलकर एसआईयू टीम के खिलाफ षड्यंत्र रचा। इन दोनों
के कहने पर सतीश छुप गया। इसके बाद खीम राम ने एसआईयू के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। वहीं,
एसआईयू टीम और कुल्लू पुलिस की टीम सतीश को ढूंढने में लगी रही। इसी बीच खीम राम व सुशील ने एसआईयू टीम से
संपर्क साधकर सतीश को सामने लाने व याचिका वापस करने के लिए 5 लाख रुपए की डिमांड की, जो कि बाद में चार लाख
पर तय की गई। इसके बाद एसआईयू के स्टाफ ने इसकी शिकायत की और पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपियों को
पकड़ने की योजना बनाई।
ऐसे में शुक्रवार को आरोपियों को मनाली में लाख रुपए लेकर सतीश को पेश करने व हाईकोर्ट से मामले को वापस लेने की
बात कही। वहीं, मनाली थाना टीम ने एएसपी कुल्लू सागर चंद्र की देखरेख में जाल बिछाया और खीम राम और सुशील
कुमार को फिरौती के चार लाख रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं, बाद में सुशील कुमार भी पकड़ा गया। पुलिस ने
बताया कि आरोपिरयों के खिलाफ धारा 384, 182, 209 और 102 बी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
अब आज उन्हों अदालत में पेश किया जाना है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


