-
Advertisement
स्क्रब टाइफस से IGMC में बच्ची की मौत, 12 नए मामले मिले
शिमला। हिमाचल में स्क्रब टाइफस (Scrub Typhus) से सोमवार को एक और मौत हो गई है। सोलन जिले के अर्की की रहने वाली 7 साल की बच्ची ने आईजीएमसी (IGMC) में दम तोड़ा है। अस्पताल में सोमवार को स्क्रब टाइफस के 12 नए मामले सामने आए।
स्क्रब टाइफस से अब तक 7 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा पीलिया का 1 मामला सामने आया है। पीलिया के 4 सैंपल लिए गए, जिनमें 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पीलिया के अब तक 229 सैंपल लिए गए, जिनमें 95 की रिपोर्ट पॉजिटिव (Positive Report) आई है। प्रदेश में 800 के लगभग मामले स्क्रब टाइफस के आ चुके हैं। स्क्रब टाइफस एक जीवाणु संक्रमण से होने वाली बीमारी है। विशिष्ट बैक्टीरिया रिकेट्सिया नामक समूह से संबंधित है। यह रोग पिस्सू, घुन, जूं आदि जैसे छोटे कीड़ों के काटने से फैलता है।
यह भी पढ़े:Covid Return! अमेरिका की फर्स्ट लेडी कोरोना पॉजिटिव, 2 दिन बाद था भारत दौरा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


