-
Advertisement
छुट्टी पर घर आया था जवान, बंदूक की नली कर रहा था साफ, गोली चली और…
हिमाचल। हिमाचल (Himachal) के ऊना (UNA) से सेना के जवान की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। मिली जनाकारी के अनुसार पंचायत कुंगड़त में रहने वाला 30 वर्षीय गुलाब सिंह छुट्टी में घर आया था। बुधवार को सुबह घर में रखी लाइसेंसधारी पिस्तौल (Pistol) साफ कर रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: HRTC बस ना रोकना चालक को पड़ा भारी, गुस्साई महिला ने की बदसलूकी, जड़ा थप्पड
बंदूक साफ करने के दौरान चली गोली
इस दौरान पिस्तौल से गोली चल गई। और सीधे सिर में लगने के कारण गुलाब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सैनिक गुलाब सिंह पंजाब रेजीमेंट में सेवारत था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुलाब सिंह की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी व उसका एक बच्चा भी है। इस तरह पति की अचानक मौत से पत्नी का भी हौसला टूट गया है व वह बेहाल है। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
छुट्टी पर घर आया था जवान
बताया जाता है कि करीब एक महीने की छुट्टी काटने अपने घर आए हुए गुलाब सिंह के साथ सुबह सात बजे के करीब यह हादसा हो गया। परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल ऊना भेजा है। पुलिस की ओर से मौके पर पहुंच कर तथ्य को खंगाल कर मामले की जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


