-
Advertisement
रात के समय कभी ना करें इन चीजों का सेवन, सोने में होगी दिक्कत
यह भी पढ़ें:दूध के साथ भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, आ सकता है हार्ट अटैक
विशेषज्ञों का कहना है कि स्लीप डिसऑर्डर कई वजह से हो सकता है। कई बार ये समस्या रात के समय गलत खानपान के कारण भी हो सकती हैं। आमतौर पर जो लोग रात को खाना नहीं खाते हैं, उन्हें नींद ना आने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार, हमें रात को सोने से पहले कभी भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से हमें नींद ना आने जैसी समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि ज्यादातर लोगों को चॉकलेट खाना पसंद होता है। चॉकलेट (Chocolate) की मिठास और स्वाद लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने से पहले चॉकलेट खाने से रात भर ठीक से नींद नहीं आती है। इसके अलावा रात को सोने से पहले चिप्स का सेवन बिलकुल ना करें। ऐसा करने से सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। रात में चिप्स खाने से डाइजेशन में भी दिक्कत आने लगती है और फिर पेट में गड़बड़ी शुरू हो जाती है, जिससे नींद ना आने जैसी समस्या हो जाती है।
वहीं, ज्यादातर घरों के खाने में लहसुन (Garlic) का इस्तेमाल एक मसाले के तौर पर किया जाता है। मसाला हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने में काम आता है, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल्स के कारण रात में अच्छी नींद आने में दिक्कत हो सकती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

